मुरैना (मध्यप्रदेश), 26 मार्च 2026 (भाषा)
मध्यप्रदेश के मुरैना में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर छौंदा नदी पर बनी पुलिया के पास हुई।
करौली माता मंदिर जा रहे थे युवक
सिविल लाइन थाने के प्रभारी उदयभान यादव ने बताया कि ग्वालियर में मजदूरी का काम करने वाले पांच दोस्त दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजस्थान के करौली माता मंदिर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि एक अज्ञात ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसपर तीन युवक सवार थे।
मृतकों की पहचान:
हादसे में ग्वालियर के निवासी अरुण प्रजापति (22) और झांसी जिले के रानीपुर के रहने वाले शिवम वर्मा (17) की मौके पर ही मौत हो गई।
सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल
थाना प्रभारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर भेज दिया। पुलिस ने पीछे से आ रहे अन्य दोस्तों से मिली सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

