क्रीमिया में रूसी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत

क्रीमिया में रूसी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत
Share this news

मॉस्को, 01 अप्रैल 2026 (एपी)

रूस का एक सैन्य विमान उसके कब्जे वाले क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार चालक दल के छह सदस्य और 23 यात्री मारे गए।

रूस ने यूक्रेन से छीना था ये विमान

खबरों के अनुसार, एएन-26 सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक निर्धारित उड़ान पर था और मंगलवार शाम करीब छह बजे सेना का विमान से संपर्क टूट गया। क्रीमिया को रूस ने 2014 में यूक्रेन से अपने कब्जे में ले लिया था।

विमान एक चट्टान से टकराकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

रूसी समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है और विमान के साथ किसी प्रकार की ‘‘छेड़छाड़’’ नहीं हुई थी। सरकारी समाचार एजेंसियों ‘तास’ और ‘आरआईए नोवोस्ती’ के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि विमान एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements