मुंबई, 03 अप्रैल 2026 (भाषा)
अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज दो सप्ताह के भीतर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विश्वभर में 1,501 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे रिलीज के 15 दिनों के भीतर ही यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसे जियो स्टूडियोज तथा बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित किया गया है।
फिल्म ने हिंदी सिनेमा की शुरुआती स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के साथ-साथ पहले और दूसरे सप्ताह में सर्वाधिक कारोबार करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1,134 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है,
इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने शुरुआती सप्ताहांत में सर्वाधिक कमाई करने और सबसे तेजी से 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में भी सफलता हासिल की है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां इसने पहले दो सप्ताह में 367 करोड़ रुपये की कमाई की। इस उपलब्धि के साथ ही यह उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

