सिवनी में अज्ञात वाहन की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत

सिवनी में अज्ञात वाहन की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत
Share this news

सिवनी, 08 अप्रैल 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी।

कब और कैसे हुआ हादसा ?

यह घटना सिवनी जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर बंडोल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर श्रीवनी फिल्टर प्लांट चौराहे के पास मंगलवार सुबह हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मोटरसाइकिल सवार प्रफुल्ल और तरूणा के सिर में गंभीर चोट लगी और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान:

बंडोल थाना प्रभारी मनोज जंघेला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के भंडारा की रहने वाली तरूणा दमाहे (48) और बालाघाट के रामपायली निवासी प्रफुल्ल ठाकरे (22) के रूप में हुई है।

वाहन चालक मौके से फरार

दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements