मुरैना में रेत माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से वनकर्मी को कुचला, मौके पर ही मौत

Share this news

मुरैना (मध्यप्रदेश), 08 अप्रैल 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार सुबह एक रेत माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक वन आरक्षक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रेत माफियाओं के हमले से वन रक्षक की मौत

अधिकारी ने बताया कि घटना जिले की अंबाह तहसील के रानपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर उस वक्त हुई जब अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के अभियान के तहत गश्त कर रहे वनकर्मियों ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह डावर ने बताया कि वन विभाग के गश्ती दल के सदस्य आरक्षक हरकेश गुर्जर (35) ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार

उन्होंने कहा कि चंबल नदी के ऐसाह घाट से रेत का अवैध परिवहन कर रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि दिमनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरक्षक के शव को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना में मारे गए आरक्षक हरिकेश गुर्जर मुरैना जिले के ही जनकपुर गांव का रहने वाले थे और कुछ समय पूर्व ही तबादले के बाद मुरैना आए थे।

चंबल में रेत माफियाओं का बोलबाला

  • चंबल क्षेत्र के कई जिलों में अवैध रेत खनन जारी
  • माफियाओं में नहीं है प्रशासन का खौफ
  • फॉरेस्ट कॉन्स्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला
  • घटना में कॉन्स्टेबल हरिकेश गुर्जर की मौत हो गई

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements