पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

Share this news

हरदोई (उप्र), 29 अप्रैल 2026 (भाषा)

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार ‘‘भयमुक्त वातावरण’’ में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात दशकों में देखने को नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार मई को आने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेंगे। पश्चिम बंगाल में 142 विधानसभा सीट के लिए दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है।

आज लोकतंत्र के उत्सव का महत्वपूर्ण दिन……

प्रधानमंत्री मोदी ने हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है और मिल रही जानकारी के अनुसार भारी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है। बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही हैं उनसे पता चलता है की बंगाल में भारी मतदान हो रहा है। पहले चरण की तरह ही लोग वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे हैं और लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं।”

बंगाल में निर्भीक वातावरण

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले छह-सात दशकों में जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी, वैसै निर्भीक वातावरण में इस बार बंगाल में मतदान हो रहा है। लोग भयमुक्त होकर मतदान कर रहे हैं। यह देश के संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है।’’

मोदी ने किया बंगाल की जनता का आभार व्यक्त

उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं और बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि मतदान समाप्त होने तक इसी उत्साह के साथ भागीदारी बनाए रखें।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements