तृणमूल के मामले में ‘पार्टी चोरी’ हुई, यह लड़ाई सिर्फ ममता की नहीं : राहुल गांधी

तृणमूल के मामले में 'पार्टी चोरी’ हुई, यह लड़ाई सिर्फ ममता की नहीं : राहुल गांधी
Share this news

नयी दिल्ली, 18 सितंबर 2026 (भाषा)

कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने को शुक्रवार को ‘‘पार्टी चोरी’’ करार दिया और कहा कि यह लड़ाई सिर्फ पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नहीं, बल्कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव चाहने वाले हर राजनीतिक दल और मतदाता की है।

भाजपा और चुनाव आयोग पर राहुल का हमला

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)र निर्वाचन आयोग पर राजनीतिक दलों को तोड़ने तथा उनके चुनाव चिह्न छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले शिवसेना, फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और अब तृणमूल कांग्रेस के मामले में ‘‘एक ही पैटर्न’’ दिखाई देता है।

राहुल गांधी ने एक्स पर किया ये पोस्ट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी जी की नहीं है। यह हर राजनीतिक दल, हर मतदाता की लड़ाई है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं।’’

बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना

गांधी ने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है, लेकिन उनके अनुसार वह ‘‘उन ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को ही पलट देते हैं।’’

न्यूटन का तीसरा नियम याद रखे चुनाव आयोग

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने भी निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कभी विश्व स्तर पर सम्मानित माना जाने वाला निर्वाचन आयोग अब ‘‘तानाशाही में” इस तरह से संचालित होता दिख रहा है। उन्होंने कहा, “भाजपा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अधीन नौकरशाही को ऐसा क्यों लगता है कि भारत की जनता इसे हमेशा स्वीकार करती रहेगी? न्यूटन के गति के तीसरे नियम को याद रखिए।” न्यूटन के गति के तीसरा नियम के अनुसार, प्रत्येक क्रिया के बराबर और विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements