क्रूज नाव हादसा : पायलट समेत तीन बर्खास्त, बोट क्लब प्रबंधक निलंबित

Share this news

भोपाल, 02 मई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश सरकार ने जबलपुर जिले में बरगी बांध में हुए क्रूज नाव हादसा के बाद कार्रवाई करते हुए पायलट समेत तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है तथा बोट क्लब प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर क्रूज पायलट महेश पटेल, सहायक छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि होटल मैकाल रिसॉर्ट एवं बोट क्लब बरगी के प्रबंधक सुनील मरावी को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है।

अधिकारी के अनुसार, क्षेत्रीय प्रबंधक संजय मल्होत्रा का तबादला कर उन्हें भोपाल स्थित पर्यटन विभाग मुख्यालय भेज दिया गया है तथा उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार शाम नर्मदा नदी पर बने इस बांध में तेज तूफान के दौरान क्रूज नाव पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य को बचा लिया गया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements