जीतू पटवारी ने महंगाई व रसोई गैस की कीमतों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

जीतू पटवारी ने महंगाई व रसोई गैस की कीमतों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
Share this news

भोपाल, 02 मई 2026 (भाषा)

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को रसोई गैस की कीमतों और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के बाद आम जनता पर महंगाई की मार बढ़ गई है।

वादा महंगाई कम करने का, दाम बढ़ते गए : पटवारी

पटवारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव के दौरान महंगाई कम करने के वादे किए गए थे, लेकिन इसके विपरीत आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी से वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ी है और इसका असर आम उपभोक्ता पर पड़ रहा है।

पटवारी का हमला : महंगाई-बेरोजगारी के लिए मोदी जिम्मेदार

कांग्रेस नेता ने कहा कि रसोई गैस के बढ़ते दामों से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है तथा महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार हैं। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता की आवाज उठाती रहेगी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements