तेलंगाना में दवा फैक्टरी में विस्फोट में एक की मौत, सात लोग झुलसे

तेलंगाना में दवा फैक्टरी में विस्फोट में एक की मौत, सात लोग झुलसे
Share this news

हैदराबाद, 02 मई 2026 (भाषा)

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में शुक्रवार को एक दवा फैक्टरी में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा सात अन्य झुलस गए।

10 लोग कर रहे थे काम, आठ लोग झुलसे

दो मंजिला भवन के पहले तल पर शुक्रवार दोपहर विस्फोट हुआ और उस समय वहां 10 लोग काम कर रहे थे। उनमें आठ लोग झुलस गये। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है।

एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

उसने कहा कि दो लोग मामूली रूप से झुलसे हैं जबकि छह अन्य को उन्नत उपचार के लिए हैदराबाद के एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। माना जा रहा है कि विस्फोट के बाद इमारत की दूसरी मंजिल से कूदने के कारण उसे चोटें आईं और उन्हीं के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने बताया कि अन्य घायलों की हालत स्थिर है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements