मप्र क्रूज हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हुई, एक व्यक्ति अब भी लापता

मप्र क्रूज हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हुई, एक व्यक्ति अब भी लापता
Share this news

जबलपुर, 03 मई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में रविवार सुबह पांच वर्षीय बालक का शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है।

आयुध निर्माणी कर्मचारी कमराज की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार राज्य पर्यटन विभाग द्वारा संचालित करीब 20 वर्ष पुराना क्रूज बृहस्पतिवार शाम तूफान के दौरान पलट गया था। बरगी थाना प्रभारी नीलश डोहरे ने बताया कि मयूरम (5) का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि खमरिया आयुध निर्माणी के कर्मचारी कमराज (50) की तलाश जारी है।

आगरा से आए सेना के गोताखोर, 20 बचावकर्मी जुटे

उन्होंने बताया कि आगरा से हवाई मार्ग से लाए गए सेना के करीब 20 गोताखोरों सहित 200 से अधिक बचावकर्मी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय गोताखोर 40-50 फुट गहराई में लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में खोज अभियान संचालित कर रहे हैं।

CCTV में 43 लोग, 28 को बचाया, अब तक 41 की पहचान

पुलिस ने पहले बताया था कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार क्रूज की ओर 43 लोग जा रहे थे। उसने बताया कि इनमें से अब तक 41 यात्रियों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 28 लोगों को घटना के बाद बचा लिया गया था।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements