हिमंत ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली

हिमंत ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली
Share this news

गुवाहाटी, 12 मई 2026 (भाषा)

हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

उनके साथ चार विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली जिनमें भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा क्षेत्र में वेटरनरी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शर्मा और चारों विधायकों को पद की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ, शाह और कई भाजपा नेता हुए शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्वानंद सोनोवाल, पबित्रा मारगेरिटा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद थे।

असम में लगातार तीसरी बार राजग सरकार

असम में लगातार तीसरी बार राजग की सरकार बनी है। नियोग, बोरा और बोरो शर्मा के पहले मंत्रिमंडल में भी शामिल थे, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री तेली राज्य की राजनीति में लौटे हैं। शर्मा (57) असम में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं।

हिमंत का परिवार भी समारोह में मौजूद

शर्मा की मां मृणालिनी देवी, पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा, पुत्र नंदिल विश्व शर्मा और पुत्री सुकन्या शर्मा भी समारोह में मौजूद थे।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements