मुंबई, 04 जून 2026 (भाषा)
बॉलीवुड के अनुभवी फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
पहलाज निहलानी का करियर
पहलाज निलहानी का जन्ह 10 जनवरी, 1950 को हुआ था। उन्होंने फिल्म निर्माता के तौर अपने करियर की शुरुआत 1982 में आई फ़िल्म ‘हथकड़ी’ से की थी। उन्हें 1986 में आई फिल्म ‘इल्ज़ाम’ के जरिए अभिनेता गोविंदा को पहला बड़ा मौका देने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने 1987 की फिल्म ‘आग ही आग’ के माध्यम से अभिनेता चंकी पांडे को भी फिल्मों में कदम रखने का मौका किया। निलहानी की फिल्मों में ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’, ‘दिल तेरा दीवाना’, ‘तलाश’ और ‘रंगीला राजा’ शामिल हैं।
जनवरी 2015 में निहलानी को सीबीएफसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल अगस्त 2017 तक रहा। इस दौरान फिल्मों में किसी दृश्य को हटाने, अस्वीकरण तथा प्रमाणन संबंधी फैसलों को लेकर फिल्मकारों के साथ उनकी बार-बार टकराव की स्थिति बनी रहती थी।
CBFC अध्यक्ष ने जताया शोक
सीबीएफसी के वर्तमान अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “सीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी के निधन पर पूरे सीबीएफसी परिवार की ओर से हार्दिक संवेदना।”
पहलाज निहलानी के परिवार में कौन-कौन?
निहलानी के परिवार में उनकी पत्नी नीता निहलानी और तीन बेटे हैं।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

