‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, घर में मिली लाश, विक्की कौशल की ‘छावा’ में किया था काम

'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, घर में मिली लाश, विक्की कौशल की 'छावा' में किया था काम
Share this news

पालघर, 16 जून 2026 (भाषा)

लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री संचिता उगले ने महाराष्ट्र के पालघर जिले स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह 22 वर्ष की थीं।

संचिता उगले ने साड़ी से फांसी लगाकर दी जान

एक अधिकारी के अनुसार, संचिता उगले ने रविवार की शाम करीब सात बजे नालासोपारा स्थित अपने घर में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि संचिता घर पर अकेली थीं। पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल पर हमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।”

किसी तरह की साजिश या गड़बड़ी का संदेह नहीं – पिता

अधिकारी के मुताबिक, अभिनेत्री के पिता ने अचोले थाना पुलिस को बताया कि उन्हें किसी तरह की साजिश या गड़बड़ी का संदेह नहीं है और वह संचिका की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं मानते। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि संचिता ने यह कदम क्यों उठाया।

कुमकुम भाग्य में निभाई दीया टंडन की भूमिका

संचिता उगले टीवी धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में दीया टंडन की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने पूर्व में कहा था कि इस किरदार को हासिल करना उनके जीवन का एक बड़ा मोड़ साबित हुआ, जिसने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई और उनके अभिनय करियर को नई दिशा दी।

मूवीज में भी आईं नजर

संचिता ने कुछ फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ में तारा रानी के युवा रूप का किरदार निभाया था। इसके अलावा संचिता उगले चर्चित अभिनेता मनोज वाजपेयी के साथ ‘साइलेंस 2 : द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी नजर आई थीं।

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements