मुरैना में पत्नी, दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या

मुरैना में पत्नी, दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या
Share this news

मुरैना (मध्यप्रदेश), 27 जून 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी।

घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं

पुलिस के मुताबिक जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में हुई इस घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है और अधिकारी इसके कारणों की तफ्तीश में जुटे हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विजय भदौरिया ने बताया कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम और पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि साथ ही पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वजह स्पष्ट हो सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार होगी पर आगे की कार्रवाई

भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मुरैना भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी और दोनों बेटों पर भी कुल्हाड़ी से वार

पुलिस के मुताबिक किशनपुर गांव निवासी हरिचरण कुशवाहा के पुत्र बलराम सिंह कुशवाहा (35) ने शुक्रवार देर रात सबसे पहले घर में सो रही 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाहा की कुल्हाड़ी से हत्या की और फिर आठ तथा पांच साल के दोनों बेटों पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने आकर दे दी अपनी जान

पुलिस के अनुसार पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद बलराम सिंह कुशवाहा गांव से कुछ दूरी पर स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। भदौरिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे ;;;;;;x

About Post Author


Share this news
Advertisements