बारिश के दौरान घर का हिस्सा ढहने से मां-बेटी की मौत, तीन घायल

बारिश के दौरान घर का हिस्सा ढहने से मां-बेटी की मौत, तीन घायल
Share this news

इंदौर, 27 जून 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के देवास जिले में शुक्रवार को बारिश के दौरान एक घर का हिस्सा ढह जाने से 55 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग लड़की समेत तीन लोग घायल हो गए।

अचानक नीचे गिरा गैलरी का हिस्सा

उन्होंने बताया कि यह हादसा खटाम्बा गांव में उस समय हुआ, जब एक परिवार के घर में एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान घर की गैलरी का हिस्सा अचानक नीचे गिर गया जिससे इसके नीचे भोजन कर रहीं महिलाएं मलबे में दब गईं।

तीनों घायलों की हालत स्थिर

जिला चिकित्सालय के डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के बाद भगवंता बाई (55) और उनकी बेटी लक्ष्मी बाई (40) को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। पुलिस निरीक्षक प्रीति कटारे ने बताया कि हादसे में घायल एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं का एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया,‘‘तीनों घायलों की हालत स्थिर है।’’

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements