वायनाड भूस्खलन : एक और शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई, एक व्यक्ति अब भी लापता

वायनाड भूस्खलन : एक और शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई, एक व्यक्ति अब भी लापता
Share this news

वायनाड (केरल), 10 जुलाई 2026 (भाषा)

वायनाड में भूस्खलन स्थल से शुक्रवार को एक और शव बरामद किया गया जिससे इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

मीनाक्षी पुल के पास मिला सर्वेक्षक का शव

अधिकारियों ने बताया कि जिस व्यक्ति का शव बरामद हुआ है उनकी पहचान पश्चिम बंगाल से सर्वेक्षक राकेश गुचैत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनका शव यहां मीनाक्षी पुल के पास से बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए विथिरी तालुक अस्पताल ले जाया जाएगा। इसके बाद शव को लेपन के लिए कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जाएगा और फिर उसे परिवार को सौंपा जाएगा।

मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल

आपदा के चौथे दिन सुबह राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दमकल विभाग और पुलिस के कई अधिकारियों ने सुबह तलाश अभियान शुरू किया। मलबा और कीचड़ हटाने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बृहस्पतिवार तक भूस्खलन स्थल से छह शव बरामद किए गए थे।

सुरंग परियोजना स्थल पर हुआ हादसा

भूस्खलन सात जुलाई को वायनाड और कोझिकोड जिलों को जोड़ने के लिए प्रस्तावित अनाक्कोम्पोयिल-मेप्पाडी सुरंग परियोजना स्थल पर हुआ था।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements