इंदौर, नौ जुलाई 2026 (भाषा)
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बृहस्पतिवार को एक यात्री बस का टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई और इस वाहन में सवार करीब 30 लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया।
टायर फटने के बाद चलती बस में लगी आग
क्षिप्रा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रीवा से इंदौर आ रही एक निजी ट्रेवल्स की यात्री बस का टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई। सोलंकी के मुताबिक, टायर फटने के तुरंत बाद आग ने विकराल रूप नहीं लिया था। उन्होंने बताया कि यात्रियों और उनका सामान बस से उतारे जाने के बाद आग तेजी से फैल गई। सोलंकी ने कहा, ‘‘बस में सवार करीब 30 यात्रियों को वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हादसे में कोई हताहत नहीं
घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।’’ थाना प्रभारी ने बताया कि बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और सड़क पर यातायात भी बहाल कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो
सोशल मीडिया पर हादसे के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इनमें भीषण लपटों से घिरी बस धू-धू करके जलती नजर आ रही है और इस वाहन से गहरा काला धुआं उठता नजर आ रहा है। दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

