मुरैना में छोटी बहन से छेड़छाड़ के आरोप में दो भाइयों ने पेड़ से बांध कर जीजा को पीटा, दोनों गिरफ्तार

मुरैना में छोटी बहन से छेड़छाड़ के आरोप में दो भाइयों ने पेड़ से बांध कर जीजा को पीटा, दोनों गिरफ्तार
Share this news

मुरैना (मध्यप्रदेश), 15 जुलाई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक व्यक्ति को अपनी साली को घुमाने और कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में उसके ही दो सालों ने ससुराल में पेड़ से बांधकर बेल्ट और लाठी-डंडों से पीट दिया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के भिडौसा गांव में गत सोमवार को घटी, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। सिहोनिया थाना प्रभारी अतुल परिहार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोनू वाल्मीकि (25) और गोलू वाल्मीकि (22) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पेड़ से बांधकर दामाद की बेदर्दी से पिटाई

परिहार ने बताया कि कीचाल निवासी नंदकिशोर वाल्मीकि (27) 13 जुलाई को अपने ससुराल भिडौसा गांव पहुंचा था, जिसके कुछ घंटों बाद उसके दोनों सालों ने पारिवारिक विवाद के चलते उसे पकड़ कर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि दोनों ने पहले नंदकिशोर के कपड़े उतारे और फिर बेल्ट, डंडों और पट्टे से जमकर पीटा।

सोशल मीडिया पर आया पिटाई का खौफनाक वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें दोनों आरोपी नंदकिशोर की पिटाई करते दिख रहे हैं। पुलिस को पिटाई के कुछ वीडियो आरोपियों के मोबाइल से भी मिले हैं।

पूछताछ में सालों ने बताई जीजा की पिटाई की वजह

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सालों ने अपने जीजा नंदकिशोर पर आरोप लगाया कि वह उनकी छोटी बहन (नंदकिशोर की साली) को घुमाने के बहाने ले जाकर उससे छेड़छाड़ कर रहा था।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements