टीकमगढ़ : कलेक्टर के सामने स्वास्थ्य अधिकारी नहीं कर पायीं बीपी जांच, शैक्षणिक योग्यता की जांच के आदेश

कलेक्टर के सामने स्वास्थ्य अधिकारी नहीं कर पायीं बीपी जांच, शैक्षणिक योग्यता की जांच के आदेश
Share this news

टीकमगढ़ (मप्र), 01 सितंबर 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के रक्तचाप (बीपी) की जांच करने में असमर्थ रहने पर जिलाधिकारी (कलेक्टर) को खुद उन्हें इसकी प्रक्रिया समझानी पड़ी।

CHO की शैक्षणिक योग्यता की होगी जांच

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद सीएचओ की शैक्षणिक योग्यता और अन्य दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी विवेक श्रोत्रिय शनिवार को जन विश्वास अभियान के तहत सापन उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तथा इस दौरान उन्होंने सीएचओ रितु अहिरवार से एक महिला का रक्तचाप जांचने को कहा।

बीपी जांच में नाकामी पर DM ने दी ट्रेनिंग

अधिकारी ने बताया कि अहिरवार ठीक तरीके से बीपी की जांच नहीं कर पाईं और प्रक्रिया में उलझ गईं। अधिकारी के अनुसार इस पर जिलाधिकारी ने खुद उन्हें बीपी जांचने की तकनीक समझाई और प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

3 दिनों में सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट

टीकमगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अनुरागी ने बताया कि इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने बड़ागांव के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) शांतनु दीक्षित को अहिरवार के रिकॉर्ड और शैक्षणिक योग्यता की जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements