छात्रों की पिटाई के लिए गृह मंत्री इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री माफी मांगें : राहुल गांधी

छात्रों की पिटाई के लिए गृह मंत्री इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री माफी मांगें: राहुल गांधी
Share this news

नयी दिल्ली, 21 जुलाई 2026 (भाषा)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की और कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

घायल छात्रों से मिलने जाने का किया ऐलान

राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से यह भी कहा कि वह घायल छात्रों से मिलने जाएंगे। इससे पहले, उन्होंने कई विपक्षी नेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।

परीक्षा प्रणाली विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और कहा कि हम चर्चा चाहते हैं। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें सरकार से पूछना पड़ेगा।’’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों को मारा-पीटा जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री ने अब तक माफी नहीं मांगी है। उन्होंने कहा, ‘‘ये युवा शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे जो कह रहे हैं, उसमें कुछ गलत नहीं है। यही बात हम भी कह रहे हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और पुलिस का इस्तेमाल बंद करना चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान के साथ अमित शाह भी दें इस्तीफा

राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि छात्रों को प्रधान ने नहीं पीटा है, बल्कि इसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही चाहिए, लेकिन प्रधान ने छात्रों को नहीं पीटा है। गृह मंत्री ने पीटा है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।’’ राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे को संसद में उठाता रहेगा।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements