ग्वालियर : 17 वर्षीय एक लड़की की गला रेतकर हत्या, शादी के लिए दबाव बनाने वाला व्यक्ति संदेह के घेरे में

ग्वालियर:17 वर्षीय एक लड़की की गला रेतकर हत्या,शादी के लिए दबाव बनाने वाला व्यक्ति संदेह के घेरे में
Share this news

ग्वालियर, 01 सितंबर 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सोमवार सुबह 17 वर्षीय एक लड़की का शव मिला और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी।

रविवार रात से लापता थी युवती

परिवार ने आरोप लगाया है कि उस पर शादी के लिए दबाव बनाने वाला एक व्यक्ति हत्या में शामिल हो सकता है। पुलिस ने बताया कि लड़की साड़ी की एक दुकान पर काम करती थी और रविवार रात से लापता थी। पुलिस के अनुसार उसका शव कैंसर पहाड़िया इलाके की एक पहाड़ी पर मिला।

शादी से इनकार करने पर हत्या का शक

लड़की के मामा आदिल खान ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार शाम काम से लौटने के बाद वह रात करीब आठ बजे दोबारा घर से निकली थी। खान ने कहा, ‘‘वह वापस नहीं लौटी और उसका फोन बंद था। हमने पूरी रात उसकी तलाश की… एक व्यक्ति उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की और उसका परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे। हमें संदेह है कि उसी ने लड़की की हत्या की है।’’

हिरासत में लिया गया संदिग्ध

जिला पुलिस अधीक्षक रॉबिन जैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘परिवार द्वारा जिस व्यक्ति पर संदेह जताया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।’’

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements