उमरिया में तीन छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक पर मामला दर्ज

उमरिया में तीन छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक पर मामला दर्ज
Share this news

उमरिया (मप्र), 01 अगस्त 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर तीन छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने का मामला दर्ज किया गया है।

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि एक छात्रा के अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मानपुर के प्रखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

चॉकलेट का लालच देकर छेड़छाड़

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सहायक शिक्षक कोमलचंद्र गुप्ता ने 22 अगस्त को चॉकलेट देने के बहाने तीन छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाए। अधिकारी ने बताया कि शिक्षक ने छात्राओं को घटना के बारे में किसी को बताने पर डंडे से पीटने की धमकी भी दी।

शिक्षक पर लगे आरोप पाए गए सही

सुल्तानपुर गांव की एक महिला ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से शिकायत की थी कि सहायक शिक्षक गुप्ता ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की है। अधिकारी ने बताया कि बाद में जांच में गुप्ता के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements