नासिक में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप

नासिक में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप
Share this news

मुंबई, 2 सितंबर 2026 (भाषा)

नासिक की महापौर हिमगौरी आहेर-अडके, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अन्य महिला नेताओं और समर्थकों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नासिक दौरे के विरोध में बुधवार को मार्च निकाला और आरोप लगाया कि उनकी पार्टी संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विरोध कर रही है।

राहुल गांधी के खिलाफ ‘वापस जाओ’ के नारे

भाजपा महिला मोर्चे की कई कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन में शामिल हुईं और उन्होंने गांधी के खिलाफ ‘‘वापस जाओ’’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर महिला सशक्तीकरण का विरोध करने का आरोप लगाया।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर घेरा

भाजपा समर्थकों ने यह भी आरोप लगाया कि गांधी छात्रों के प्रदर्शनों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी महिला आरक्षण विधेयक का सम्मान करें। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को नासिक के दौरे पर हैं, जहां वह पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन अभियान में शामिल प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। हाल में गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं से संवाद के लिए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

लोकसभा की मंजूरी न मिलने का दावा

महिलाओं को विधानसभाओं और लोकसभा में आरक्षण देने तथा लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को इस साल अप्रैल में लोकसभा में मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इस विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया गया था।

महिला प्रतिनिधित्व का विरोध क्यों करती है कांग्रेस

नासिक की भाजपा विधायक देवयानी फरांदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा राहुल गांधी से सवाल है कि आपकी पार्टी लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विरोध क्यों करती है? राहुल गांधी को आज इसका जवाब देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है तो हमने देखा है कि स्थानीय निकायों में आरक्षण मिलने के बाद महिलाओं का बड़े स्तर पर सशक्तीकरण हुआ है। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हुई हैं।’’

कांग्रेस क्या ‘कॉकरोच पार्टी’ बन गई है ?

फरांदे ने गांधी पर उनकी महिला प्रतिनिधित्व का विरोध क्यों करती है कांग्रेस को लेकर भी निशाना साधा और सवाल किया कि क्या उनकी पार्टी अभी भी ‘कांग्रेस’ है या ‘‘कॉकरोच पार्टी’’ बन गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इसका जवाब जनता को देना चाहिए।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements