पेराम्बलूर (तमिलनाडु), 03 सितंबर 2026 (भाषा)
चेन्नई-तिरुचिरापल्ली बस हादसा बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब एक निजी बस ने आगे चल रही लॉरी को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा ?
पुलिस के अनुसार, चेन्नई-तिरुचिरापल्ली बस हादसा एक फ्लाईओवर के पास बिजली बोर्ड (ईबी) कार्यालय के नजदीक हुई। निजी बस चेन्नई से मदुरै जा रही थी, जबकि लॉरी तिंडिवनम से पुडुकोट्टई की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस ने लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान :
तिरुपत्तूर जिले के सिंगमपुनरी निवासी पोन पालदुरई (52) और तिरुवल्लूर जिले के मनाली निवासी तिरुनावुक्करासु (32) के रूप में हुई है।
मामला दर्ज, जांच जारी
हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री समेत छह लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए पेराम्बलूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

