मुरैना (मध्यप्रदेश), 16 सितंबर 2026 (भाषा)
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दो लोगों की मौत
पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 10.30 बजे भिंड रोड पर शहीद पेट्रोल पंप के पास हुआ तथा मृतकों की पहचान भिंड जिले के पोरसा गांव के मनीष जैन (38) और गोरमी गांव के आनंद जैन (58) के रूप में हुई है।
कार की टक्कर से बाइक सवार और पुजारी की मौत
पुलिस के अनुसार मनीष जैन सुबह मोटरसाइकिल से गोरमी स्थित सुकांड जैन मंदिर दर्शन करने गए थे तथा वापसी में मंदिर के पुजारी आनंद जैन भी उनके साथ पोरसा आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक रास्ते में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी जयदीप भदौरिया ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

