काहिरा, 16 सितंबर 2026 (एपी)
सूडान के एक दूरदराज इलाके में सोने की खदान ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। बचावकर्मी बुधवार को सीमित उपकरणों के साथ लापता लोगों की तलाश करने में जुटे रहे।
हादसा वेस्ट कोर्डोफान प्रांत के नूहूद शहर स्थित अल-जारा सोने की खदान में हुआ। यह इलाका उन्होंने कहा, ‘‘दर्जनों लोग अब भी लापता हैं।’’में है, जो पिछले तीन साल से ज्यादा समय से देश की सेना के साथ लड़ाई लड़ रही है।
आपातकालीन प्रतिक्रिया कक्ष के सदस्य सुलेमान अबू हमीदा ने बताया कि बचावकर्मियों ने बुधवार शाम तक 82 शव बाहर निकाल लिए थे। उन्होंने कहा, ‘‘दर्जनों लोग अब भी लापता हैं।’’
विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

