मध्यप्रदेश में 2027 से साल में दो बार पीएससी परीक्षा आयोजित की जाएगी : मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में 2027 से साल में दो बार पीएससी परीक्षा आयोजित की जाएगी : मुख्यमंत्री
Share this news

भोपाल, 07 अक्टूबर 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2027 से राज्य लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने, 12 नए मेडिकल कॉलेज और इतने ही कौशल विश्वविद्यालयों की स्थापना समेत कई युवा-केंद्रित पहलों की मंगलवार को घोषणा की।

यादव ने यहां ‘सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026’ में कहा कि उच्च शिक्षा में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए शोधकर्ताओं के लिए वजीफा (स्टाइपेंड) 16,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षाएं अगले 2027 से साल में दो बार आयोजित की जाएंगी और राज्य के सरकारी कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements