कमलनाथ सरकार व्यापारियों को अच्छा माहौल देने कटिबद्घ – नीखरा

Share this news

दाल मिलर्स की समस्या का हुआ समाधान

प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने 100 वचन पूर्ण कर लिये हैं और शीघ्र पूरे होंगे। सरकार प्रदेश में व्यापारियों को अच्छा माहौल देने के प्रति कटिबद्घ है। दाल मिलर्स की समस्या को सुनकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उसका तुरंत निराकरण किया है और आगामी दिनों में व्यवसाईयों को हर तरह की सुविधा देने का इरादा जाहिर किया है। उक्त आशय के विचार प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, स्टेटबार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने आज होटल अरिंदम में पत्रकारों से चर्चा के दौरान व्यक्त किये।

श्री नीखरा ने कहा कि वे आज सुबह दद्दा जी का आर्शीवाद लेने के लिये इंदौर बिलासपुर से कटनी आये थे दाल मिल वालों द्वारा उन्हें सम्मान का सौभाग्य प्राप्त किया। कृषि उपज मंडी  सचिव द्वारा स्टॉक पर टैक्स 31 जुलाई तक जमा करने के तुगलकी आदेश से परेशान दाल मिल व्यवसाईयों ने तीन दिन अपना कारोबार बंद रख पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भेंट कर उन्हें समस्या से अवगत कराया जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा उक्त आदेश को तत्काल निरस्त कर व्यापारियों को राहत दी हैं। 

15 वर्ष में उद्योग, व्यापार  बर्बाद

श्री नीखरा का कहना था कि दिग्विजय सिंह के शासन काल में प्रदेश में व्यापार व उद्योग फलफूल रहा था। लेकिन भाजपा सरकार के 15 वर्ष के कार्यकाल में अधिकांश मिले बंद हो गई। कुछ संचालक दूसरे राज्यों में चले गये। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद माहौल में सुधार आना शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री व्यापारियों का दर्द समझते है अत: उनने दाल मिल व्यवसाईयों को राहत दी है और शीघ्र ही सरकार व्यापारियों को और राहत देगी।

एक डेढ़ माह में सभी के रिण माफ

फसल रिण माफी योजना के बारे में आपने कहा कि प्रदेश द्वारा इस वचन को एक डेढ़ माह के अंदर शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा। आपने बताया कि अड़चनों के कारण कृषकों के रिण माफ होने का कार्य रूक गया था। श्री नीखरा के अनुसार 15 वर्षों में सहकारिता विभाग से कर्ज न लेने पर भी हजारों किसानों के नाम पर कर्ज निकला है। जिसकी जांच होंगी। ऐसे 5 हजार आवेदन मिले हैं। यही कारण है कि जांच में विलंब हुआ आपने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह देश में सांप्रदायिकता का जुनून न फैलाये क्योंकि इससे अशांति व सुरक्षा उत्पन्न हो रही है।

दाल मिल संघों द्वारा सम्मान

इससे पूर्व श्री नीखरा का दाल मिल संघों द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, वरिष्ठï नेता फिरोज अहमद, रामनरेश त्रिपाठी, चीनी चेलानी, मनु दीक्षित, अंशु मिश्रा, व अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे। 

About Post Author


Share this news
Advertisements