दहेज प्रताडऩा के आरोपी गये जेल, 26 जुलाई को हुई थी विवाहिता की मौत

Share this news

कटनी / उमरियापान, दैनिक मध्यप्रदेश
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महगवां देगवां निवासी अंजली यादव नामक 19 वर्षीय विवाहित महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच पूर्ण कर आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के विरूद्घ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर कार्यवाही की। 

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार मर्ग जांच के दौरान यह पाया गया कि मृतिका को उसके पति संत कुमार, ससुर संतोष कुमार व सास टीवी व 50 हजार रुपये नगद लाने के लिए प्रताडि़त करते थे। प्रताडऩा के चलते महिला की आग से जलने पर मौत हुई थी।

विदित हो कि पोस्टमार्टम के दौरान भी मृतिका के दादा ने उक्त जानकारी देते हुए अंजली को टीवी व 50 हजार रुपये न मिलने पर प्रताडि़त करने की शिकायत की थी। पुलिस द्वारा मृतिका के पति, ससुर व सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

About Post Author


Share this news
Advertisements