इतिहास में 9 अगस्त : भारत और रूस के मित्रवत् संबंधों में स्थापित हुआ मील का पत्थर

Share this news

भारत-रूस के संबंधों के इतिहास में 1971 में आज का दिन एक ऐसा दिन था, जिसने दोनों देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया। यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर खतरा महसूस होने लगा था।

ऐसे में सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 1971 को आज ही के दिन उन्होंने भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर रही।  

देश दुनिया के इतिहास में नौ अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1683 : एक आदेश के जरिए ब्रिटिश राजशाही ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में युद्ध अथवा शांति की घोषणा का अधिकार दिया।
  • 1788 : गुलाम कादिर ने दिल्ली के सुलतान शाह आलम द्वितीय की आंख में खंजर घोंपकर उसे अंधा कर दिया।
  • 1831 : अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
  • 1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
  • 1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूट ली। क्रांतिकारियों का मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था।
  • 1942 : महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।
  • 1945 : अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।
  • 1970 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और गुमनाम नायक त्रिलोकीनाथ चक्रवर्ती का निधन। उन्होंने अपने जीवन के 30 वर्ष जेल में गुजारे। वह संभवत: सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस एल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

About Post Author


Share this news
Advertisements