मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

FILE PHOTO
Share this news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा और वह राज्य के विकास की खातिर किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

 गौर का आज सुबह भोपाल के नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे। 

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, बाबूलाल गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की। मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। 

उन्होंने कहा बाबूलाल गौर जी के निधन से गहरा दु:ख हुआ। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। 

About Post Author


Share this news
Advertisements