शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक से अधिक चढ़ा

सांकेतिक तस्वीर
Share this news

मुंबई, 31 मार्च शेयर बाजार में बीएसई के प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक में मंगलवार को 800 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली, जिसकी अगुवाई रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस ने की।  सेंसेक्स 29,316.80 के उच्च स्तर को छूने के बाद खबर लिखे जाने तक 505.20 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 28,945.52 पर कारोबार कर रहा था।  इसी तरह एनएसई निफ्टी 199.85 अंक या 2.41 प्रतिशत बढ़कर 8,480.95 पर पहुंच गया।

 इस दौरान टाटा स्टील, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, आईटीसी, एचसीएल टेक और टाइटन में तीन प्रतिशत तक की तेजी हुई।   दूसरी ओर इंडसइंड बैंक 15 फीसदी गिर गया। बजाज फाइनेंस, बजाज टो और मारुति भी लाल निशान में रहे।  पिछले सत्र में 30 अंकों वाला सूचकांक।,375.27 अंक या 4.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,440.32 पर और निफ्टी 379.15 अंक या 4.38 प्रतिशत गिरकर 8,281.10 पर बंद हुआ था।

 शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशर्क एफआईआईी शुद्ध बिकवाल बने रहे और सोमवार को उन्होंने 4,363.61 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर बेचे।   कारोबारियों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या और देशव्यापी लॉकडाउन के चलते आर्थिक मंदी की चिंता है, लेकिन इसके बावजूद निवेशक प्रत्एक गिरावट पर खरीदारी कर रहे हैं।

शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे मजबूत हुआ

 भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे मजबूत होकर 75.51 के स्तर पर पहुंच गया। घरेलू इक्विटी बाजार में सकारात्मक शुरुआत के चलते यह मजबूती आई।  मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार में तेजी से स्थानीय मुद्रा को बल मिला, जबकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली से अमेरिकी मुद्रा को मजबूती मिली, इसके चलते रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।  

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.52 पर खुला और फिर बढ़त के साथ 75.51 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से करीब से आठ पैसे की तेजी दर्शाता है।   रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.59 पर बंद हुआ था।  कारोबारियों ने कहा कि घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस महामारी के प्रभावों के चलते निवेशकों की चिंताएं बनी हुई हैं।   कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में 37,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी इसके मामले बढ़कर।,100 से अधिक हो गए हैं। (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements