अमेरिका में एक बाघिन के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद, भारतीय चिडय़िाघरों को हाईअलर्ट पर रहने की सलाह दी गई

प्रतीकात्मक तस्वीर
Share this news

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (भाषा) अमेरिका के एक चिडय़िाघर में एक बाघिन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद केंद्रीय चिडय़िाघर प्राधिकरर्ण सीजेडएी ने सोमवार को देश के सभी चिडय़िाघरों से हाई अलर्ट पर रहने और संदिग्ध मामलों में नमूने लेने के लिए कहा है। 

सीजेडए के सदस्य सचिव एस पी यादव ने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को लिखे गए एक पत्र में कहा, अमेरिका के कृषि विभाग की राष्ट्रीय पशु चिकित्सा सेवा प्रयोगशाला ने न्यूयॉर्क के ब्रोन्क्स चिडय़िाघर में एक बाघिन के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की है। पत्र में कहा गया है, इसलिए देश के सभी चिडय़िाघरों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और सीसीटीवी के जरिए जानवरों के किसी भी असामान्य व्यवहार या लक्षण का पता लगाने के लिए हर पल नजर रखें।   

प्राधिकरण ने कहा कि स्तनपाई जीव खासतौर पर बिल्लियों, गंधबिलाव और बंदरों की सतर्कता से निगरानी करने और संदिग्ध मामलों के नमूने पाक्षिक रूप से कोविड-19 की जांच के लिए तय किए गए पशु स्वास्थ्य संस्थानों में भेजे जाएं। पत्र में कहा गया है कि नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान-भोपाल, राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार और भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान-बरेली में भेजे जा सकते हैं। पत्र में बीमार पशुओं को पृथक वास में रखने को कहा गया है। 

पत्र में कहा गया है कि पशुओं की देखरेख करने वालों को बिना सुरक्षा कवर्च बेहतर हो कि निजी सुरक्षात्मक कवची के जानवरों के नजदीक जाने की अनुमति नहीं होगी और जानवरों को खाना खिलाते समय भी कम से कम संपर्क ही करना चाहिए। तय सरकारी नोडल एजेंसियों के साथ सहयोग की सलाह दी जाती है कि वे जांच और निगरानी के संबंध में नामित नोडल एजेंसियों से समन्वय करें। 

न्यूयॉर्क के ब्रोन्क्स चिडय़िाघर में चार साल की एक बाघिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। उसका नाम नादिया है और अमेरिका में जानवर में कोविड-19 संक्रमण का ज्ञत यह पहला मामला है। ऐसा संदेह है कि वह देखरेख करने वाले व्यक्ति से संक्रमित हुई है जिसमें उस समय लक्षण नहीं दिखे थे। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के जैविक उद्यान में भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नौ बाघों को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जैविक उद्यान के कर्ताधर्ता राया फ्लेगो ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अमेरिका में एक बाघ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद यहां बाघों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और उनके खान-पान पर नजर रखी जा रही है। 

About Post Author


Share this news
Advertisements