इंदौर में विचाराधीन महिला कैदी ने जेल के स्नानगृह में फांसी लगाई

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

इंदौर, 7 अप्रैल (भाषा) दहेज प्रताड़ना के आरोपों का सामना कर रही 55 वर्षीय महिला कैदी ने मंगलवार को जिला जेल में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जिला जेल के स्नानगृह में अंजू सेन (55) का फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। यह फंदा महिला के साड़ी और ब्लाउज से बनाया गया था।  

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बीच, जिला जेल की अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली महिला कैदी 25 जुलाई 2019 से इस कारागार में बंद थी। वह दहेज प्रताडऩा के आरोपों में एक अदालती मुकदमे का सामना कर रही थी। इसी मुकदमे में उसका पति और बेटा भी आरोपी हैं। ये दोनों भी जेल में बंद हैं।

उन्होंने बताया, महिला कैदी ने मंगलवार सुबह आम दिनों की तरह जेल में चाय-नाश्ता किया था। वह जेल में अन्य महिला कैदियों के साथ सुबह की प्रार्थना में भी शामिल हुई थी।

About Post Author


Share this news
Advertisements