देवास जिले में अखबार एजेंट की कोरोना वायरस से मौत

सांकेतिक तस्वीर
Share this news

देवास, 10 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या कस्बे में एक दैनिक अखबार के एजेंट के तौर पर काम करने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि देवास जिले में कोविड-19 से यह पहली मौत है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को उसे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और उसका देवास के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां उसने कल दम तोड़ दिया। 

उन्होंने बताया कि बुखार आने के बाद उसे देवास के जिला अस्पताल और बाद में एक निजी अस्पताल के पृथक केन्द्र में रखा गया था। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 62 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से तीन को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज के मौत हो गई है।

About Post Author


Share this news
Advertisements