भोपाल में दृष्टिहीन महिला के साथ दुष्कर्म कर अज्ञात आरोपी फरार

सांकेतिक तस्वीर
Share this news

भोपाल, 17 अप्रैल (भाषा) भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 53 वर्षीय दृष्टिहीन महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञत आरोपी की खोजबीन कर रही है। शाहपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान पटेल ने शुक्रवार को बताया कि दृष्टिहीन पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

उन्होंने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि सू ज्योति अस्पताल के पास रहने वाली महिला अपने घर में सो रही थी तब शुक्रवार तड़के अज्ञात आरोपी ने खुली बालकनी से घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार किया और वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी क्योंकि उसका पति लॉकडाउन के चलते शहर के बाहर दूसरे राज्य में फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

About Post Author


Share this news
Advertisements