कच्चे तेल के दाम में अप्रत्याशित गिरावट तो फिर भारत में पेट्रोल 69 रुपए क्यों : राहुल

फाइल फोटो
Share this news

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कच्चे तेल की कीमत में तिहासिक गिरावट के बाद मंगलवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस स्थिति में भी पेट्रोल 69 रुपए और डीजल 62 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने की मांग पर सरकार क्यों ध्यान नहीं दे रही है?  

गांधी ने ट्वीट किया, दुनिया में कच्चे तेल की क़ीमतें अप्रत्याशित आ कड़ों पे आ गिरी हैं, फिर भी हमारे देश में पेट्रोल 69 रुपए, डीज़ल 62 रुपए प्रति लीटर क्यों है? इस विपदा में जो दाम घटे, सो अच्छा। कब सुनेगी ये सरकार?  

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार को आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करनी चाहिए।  खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, तेल के दामों में अचानक अप्रत्याशित कमी का आना एक तिहासिक मौका है। इतनी कमी कि वह शून्य से भी नीचे जा पहुंचा। एक बार तो ऐसा क्षण आया कि दाम शून्य से 37 डॉलर नीचे चला गया। इसका कारण है कि अमेरिका में इस कच्चे तेल का कोई खरीददार नहीं हैं।  

उन्होंने कहा, सरकार ने पिछले छह वर्षों में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क लगाकर 20 लाख करोड़ रुपए अर्जित किए। सवाल यह है कि आप इस लाभ को उपभोक्ता के साथ क्यों बांट नहीं सकते? वह राहत आम उपभोक्ता को क्यों नहीं दे सकते? खेड़ा ने सरकार से आग्रह किया कि इस मुश्किल दौर में आम लोगों को राहत देनी चाहिए।

About Post Author


Share this news
Advertisements