देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद एक हजार के पार, मामले 31,332 हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय

Share this news

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,007 हो गई है जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 31,332 पर पहुंच गई।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 7,695 मरीज ठीक हो गए हैं और एक देश से चला गया था। वहीं 22,629 लोगों का अब भी संक्रमण का इलाज चल रहा है।  कुल मामलों में 111 विदेशी शामिल हैं।

मंगलवार शाम से कुल 70 मरीजों की जान गई है जिनमें से महाराष्ट्र में 31, गुजरात में 19, मध्य प्रदेश में 7, राजस्थान में 5, उत्तर प्रदेश में 3, पश्चिम बंगाल में 2 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू-कश्मीर, पंजाब तथा तमिलनाडु में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। 

देश में कोविड-19 से हुई 1,007 मौत में से सबसे ज्यादा 400 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 181, मध्य प्रदेश में 120, दिल्ली में 54, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 34 और आंध्र प्रदेश में 31 मरीजों की मौत हुई है। तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 25, पश्चिम बंगाल में 22 मरीजों की मृत्यु हुई है, जबकि कर्नाटक में 20 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा है।

बीमारी से पंजाब में 19, जम्मू कश्मीर में आठ, केरल में चार और झरखंड तथा हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में दो मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

About Post Author


Share this news
Advertisements