मध्य प्रदेश में फंसे कश्मीरी विद्यार्थियों ने घर लौटने के लिए की मदद की गुहार

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

भोपाल, 1 मई (भाषा) कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण मध्य प्रदेश में फंसे जम्मू-कश्मीर के कश्मीरी विद्यार्थियों ने घर लौटने के लिए बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश सरकार से मदद की गुहार की है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस संबंध में हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। सिंह ने शाह को लिखे पत्र में कहा है कि लॉकडाउन के कारण मध्य प्रदेश में जम्मू-कश्मीर के करीब 400 कश्मीरी विद्यार्थी फंसे हुए हैं और वे अपने घर लौटने के लिए मध्य प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में केन्द्र का शासन है। इसलिए केन्द्र सरकार का कर्तव्य है कि वह देश के अन्य भागों में भी फंसे जम्मू-कश्मीर के लोगों की मदद करें और उनको उनके राज्य में भेजने की व्यवस्था करें।

About Post Author


Share this news
Advertisements