अभिनेता किरण कुमार कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

image - social media
Share this news

मुंबई, 24 मई (भाषा) फिल्म एवं टीवी अभिनेता किरण कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अभी घर पर पृथक-वास कर रहे हैं।  अभिनेता ने कहा कि उनमें बीमारी के लक्षण नहीं थे और वह पूरी तरह ठीक हैं।  

कुमार (74) ने पीटीआई-भाषा से कहा, मुझ्में बीमारी के लक्षण नहीं थे। 14 मई को मैं चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल गया था जहां कोविड-19 जांच अनिवार्य थी। इसलिए मैंने भी जांच कराई और जांच नतीजे में संक्रमित पाया गया।  

उन्होंने कहा, लेकिन मुझ्में तब तक कोई लक्षण नहीं थे और न ही अब कोई लक्षण हैं। बुखार, खांसी, कुछ नहीं, मैं ठीक हूं और मैंने घर पर खुद को अलग रखा हुआ है।  धड़कन, मुझ्से दोस्ती करोगे समेत कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने कहा कि जांच हुए दस दिन हो गए हैं और उनमें अब तक बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं।  

उन्होंने कहा, मेरा परिवार इमारत की दूसरी मंजिल पर रहता है और मैं अभी तीसरी मंजिल पर हूं। 26 या 27 मई को मैं अपनी दूसरी जांच कराऊंगा। अभी मैं पूरी तरह ठीक हूं।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार तक राज्य में कोरोना वायरस के मामले 47,190 पर पहुंच गए जिनमें से 1,577 लोगों की मौत हो गई।

About Post Author


Share this news
Advertisements