इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्‍करण के मुकाबले आज से, पहला मैच अबूधाबी में

image - social media
Share this news

इंडियन प्रीमियर लीग-आईपीएल के 13 संस्करण की आज संयुक्त अरब अमारात-यूएई के अबूधाबी में शुरुआत होगी। पहले मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग से होगा।

पहला मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढे सात बजे से खेला जायेगा। कोविड-19 महामारी के चलते टूर्नामेंट को यूएई में स्थानांतरित किया गया है, जिसे सिर्फ टेलीविजन पर देखा जा सकेगा। आयोजकों ने बायो-बब्ल्स के जरिए मैच वाली जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

About Post Author


Share this news
Advertisements