दुर्लभ पृथ्वी-टाइटेनियम पार्क से स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को मिलेगा बढ़ावा : एईसी अध्यक्ष

दुर्लभ पृथ्वी-टाइटेनियम पार्क से स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को मिलेगा बढ़ावा : एईसी अध्यक्ष
Share this news

भोपाल, 11 मई 2026 (भाषा)

परमाणु ऊर्जा आयोग (एईसी) के अध्यक्ष अजीत कुमार मोहंती ने रविवार को कहा कि दुर्लभ पृथ्वी-टाइटेनियम पार्क (आरईटीटीपी) स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने, आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने और नए उद्यमियों को सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मोहंती यहां दुर्लभ पृथ्वी एवं टाइटेनियम प्रौद्योगिकी पार्क (आरईटीटीपी) के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस पार्क का उद्देश्य भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) द्वारा प्रयोगशाला में विकसित प्रौद्योगिकियों का बड़े स्तर पर प्रदर्शन करना है। मोहंती परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के सचिव भी हैं।

एक बयान के अनुसार इससे नए उद्यमियों और उद्योगों को इन प्रौद्योगिकियों को अपनाने में सुविधा होगी। पार्क अनुसंधान और व्यवसाय के बीच की दूरी को पाटने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी बनेगा।

मोहंती ने कहा, ”आरईटीटीपी स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने, आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने और नए उद्यमियों को सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” बयान में कहा गया कि यह केंद्र दुर्लभ पृथ्वी और टाइटेनियम के क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेगा तथा उद्योगों के लिए प्रशिक्षण सुविधा के रूप में भी काम करेगा।

व्यापार से जुड़ी और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements