‘तुम्बाड 2’ में सोहम शाह के साथ नजर आएंगी आलिया भट्ट

'तुम्बाड 2' में सोहम शाह के साथ नजर आएंगी आलिया भट्ट
Share this news

नयी दिल्ली, 14 जुलाई 2026 (भाषा)

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म ‘तुम्बाड 2’ में अभिनेता सोहम शाह के साथ नजर आएंगी।

आदेश प्रसाद संभालेंगे निर्देशन की कमान

फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं जबकि इसका निर्माण सोहम शाह फिल्म्स ने पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। यह वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ का अगला भाग है।

3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी फिल्म

सोहम शाह ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “एक नया अध्याय शुरू होता है। आलिया भट्ट, ‘तुम्बाड 2’ में आपका स्वागत है। तीन दिसंबर, 2027 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।”

आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की पोस्ट

यह फिल्म तीन दिसंबर, 2027 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। अभिनेत्री ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था। यह फिल्म शुरुआती रिलीज के दौरान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। हालांकि, वर्ष 2024 में दोबारा रिलीज होने पर फिल्म सफल रही और इसने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया।

कहानी में लालच, जुनून और ‘हस्तार’ का खौफ

फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें विनायक राव (सोहम शाह) के लालच और जुनून की कहानी दिखाई गई है, जो हस्तर नामक दुष्ट शक्ति द्वारा संरक्षित एक पौराणिक खजाने की तलाश में निकलता है। ‘तुम्बाड 2’ के अलावा आलिया भट्ट फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements