गणतंत्र दिवस परेड में सूर्यास्त्र प्रणाली, भैरव बटालियन जैसी कई अभूतपूर्व चीजें देखने को मिलेंगी

गणतंत्र दिवस परेड में सूर्यास्त्र प्रणाली, भैरव बटालियन जैसी कई अभूतपूर्व चीजें देखने को मिलेंगी
Share this news

नयी दिल्ली, 24 जनवरी 2026 (भाषा)

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाली रॉकेट लॉन्चर प्रणाली ‘सूर्यास्त्र’, नवगठित भैरव लाइट कमांडो बटालियन, जांस्कर टट्टू और बैक्ट्रियन ऊंट शामिल होंगे।

एक अभूतपूर्व पहल के रूप में, घुड़सवार 61वीं कैवलरी के दल के सदस्य युद्ध सामग्री से लैस दिखाई देंगे और स्वदेशी उपकरणों सहित प्रमुख सैन्य साजो-सामान कर्मियों के साथ ‘‘चरणबद्ध युद्ध संरचना’’ में कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ेंगे।

इस परेड में शक्तिबाण रेजिमेंट भी पहली बार सामने आएगी। यह नवगठित रेजिमेंट ड्रोन और ड्रोन-रोधी उपकरणों से भी लैस होगी।

दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल नवराज ढिल्लों ने यहां पत्रकारों को बताया कि परेड में लगभग 6,000 रक्षाकर्मी शामिल होंगे। राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कई अन्य अभूतपूर्व चीजें भी देखने को मिलेंगी।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements