दिल्ली धमाका में मरने वालों की संख्या बढ़ी, 12 लोगों की हुई मौत

दिल्ली धमाका में मरने वालों की संख्या बढ़ी, 12 लोगों की हुई मौत
Share this news

नयी दिल्ली, 11 नवंबर 2025 (भाषा)

लाल किले के पास हुए विस्फोट में तीन और लोगों की मौत के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि कल रात तक विस्फोट में नौ लोगों के मरने और 20 अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई थी।

पुलिस ने बताया कि तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 12 हो गई है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इस घातक विस्फोट के सिलसिले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है।

दिल्ली पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। राष्ट्रीय राजधानी को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है और हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements