बागेश्वर धाम के पास होमस्टे की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल

बागेश्वर धाम के पास होमस्टे की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल
Share this news

छतरपुर (मध्यप्रदेश), 8 जुलाई 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पास मंगलवार तड़के होमस्टे एवं भोजनालय की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक की पहचान:

  • अनीता देवी (40) उत्तर प्रदेश (मिर्जापुर)

भारी बारिश के कारण गिरी दिवार: बागेश्वर धाम हादसा

घटना के बारे में पूछे जाने पर उप मंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) अखिल राठौर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुबह पांच से छह बजे के बीच भोजनालय की दीवार गिरी जिससे 12 लोग घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। राठौर ने बताया कि इनमें से एक महिला की मौत हो गई।

एसडीएम ने बताया कि घायलों में से चार को ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जबकि पांच अन्य को उपचार के बाद मिर्जापुर भेज दिया गया।

दो घायलों को छतरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें हावड़ा भेजा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और शाहजहांपुर के थे।

अनीता देवी की बेटी अंशिका, जो बेसुध थी, ने बताया कि घटना के बाद कई लोग उस कमरे की दीवार के नीचे फंस गए, जहां वे सो रहे थे।

आसपास के कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements