छिंदवाड़ा, 22 जून 2026 (भाषा)
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन को ट्रक की टक्कर लगने से चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर तामरी गांव के पास छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।
लावाघोघरी थाना प्रभारी आफताब खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात से आठ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर चौबे ने कहा कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

