ग्वालियर में डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर, मां-बेटे की मौत

ग्वालियर में डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर, मां-बेटे की मौत
Share this news

ग्वालियर, 29 नवंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में शुक्रवार शाम को एक डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में 27 वर्षीय व्यक्ति और उसकी मां मौत हो गई। यह घटना निरावली जोड पर हुई।

पुरानी छावनी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संतोष यादव ने पत्रकारों को बताया कि धर्मेंद्र बघेल और उनकी मां चमेली बघेल (45) मोटरसाइकिल से मुरैना से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि टक्कर लगने से मां-बेटे की गंभीर चोटें लगने के कारण मौत हो गई।

सूचना मिलने पर, पुलिस वालों ने डंपर का पीछा किया और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि दोनों पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ग्वालियर के मोती झील इलाके के रहने वाले थे।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements