इंदौर में बेकाबू ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत 6 कांवड़िये घायल

इंदौर में बेकाबू ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत 6 कांवड़िये घायल
Share this news

इंदौर, 31 जुलाई 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार रात एक बेकाबू ट्रक की टक्कर लगने से 25 वर्षीय कांवड़िये की मौत हो गई जबकि कांवड़ ले जा रहे छह अन्य लोग घायल हो गए।

यह है घटना

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सिमरोल थाना क्षेत्र के कटी घाटी इलाके में हुआ। उन्होंने बताया, “ओंकारेश्वर से उज्जैन जा रहे कांवड़ियों को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इनमें शामिल आदर्श राठौर (25) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह अन्य कांवड़ियों को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।”

घायलों में एक की हालत गंभीर

चौधरी ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है और उसे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements